कुल्लू टूडे
नारकोटिक (एएनटीएफ) कुल्लू टीम ने दो युवकों को 855 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एएनटीएफ (नारकोटिक) कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल में सवार थे। इनसे 855 ग्राम चरस बरामद की गई है।
इस दोनों से नाकाबंदी के दौरान एएनटीएफब (नारकोटिक) कुल्लू के एचसी सारंग, एचएचसी अतुल कुमार और कांस्टेबल दिनेश गिर ने तेलंग में चरस बरामद की है।
उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ थाना कुल्लू में एनडी पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान 22 वर्षीय गौरव निवासी दोगरी जिला कुल्लू और दूसरे की पहचान मनीष निवासी डुपकन जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
