Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में बीते दिन वीरवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नगवाई कार्यालय में परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने परियोजना के कर्मचारियों को रक्तदान की शपथ दिलाई।

डॉ ज्योतिर्मय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रक्‍तदान के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि आपका रक्‍तदान किसी को जीवनदान दे सकता है।

रक्तदाता को रक्‍तदान करने से कई बीमारियों में फायदा होता है जैसाकि बीपी स्थिर रहता है, कोलोस्ट्रोल नियंत्रण रहता है, नए सेल बनते है, कैंसर होने का ख़तरा कम होता है तथा हृदय रोग नियंत्रण में रहता है।

इस अवसर पर रणजीत सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक), साजन मोइददीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक), श्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!