Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के वाथू में एक युवक की स्वां नदी मे डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अवतार सिंह पुत्र मस्तान सिंह गांव व डा0-नंगल कलां, उम्र 30 वर्ष की वाथू में स्वां नदी में डूबने से मौत होने की आशँका है।

जानकारी के अनुसार दो स्थानिय युवक घूमने व नहाने हेतु वाथू मे स्वां नदी में चले गये। दोनों ही युवकों को तैरना नहीं आता था। एक युवक नहाते समय गहरे पानी की चपेट में आने के कारण पानी मे समा गया व दूसरा कम पानी के बहाव के चलते बहने से बच गया।

घटना की सूचना मिलने पर टाहलीवाल चौकी के प्रभारी गुरधियान शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना पर पहुचे व मौजूदा लोगों से पूछताछ की व युवक की तलाश करने में अन्य लोगों के साथ जुटे रहे।

परन्तु अभी तक लाश बरामद न हुई है। मौका पर गोताखोर बुलाये गये है। कल रविवार को गोताखोरों की सहायता से डूबे हुये युवक की तलाश की जायेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!