Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े जीरो टोलरेंस अभियान के तहत जिला की बंजार पुलिस की टीम ने खोड़ागाड में सात खेतों में लगभग 81,054 अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बंजार की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान खोड़ागाड में सात खेतों में लगभग 81,054 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया।

उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!