कुल्लू टूडे
नगवाईं
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी, एनएचपीसी लिमिटेड ने 5 जून 2023 को मिशन लाइफ के तहत ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ की थीम के अंतर्गत अपने निगम मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों, परियोजनाओं और इकाइयों में बड़े उत्साह के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
इस अवसर पर एनएचपीसी निगम मुख्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
पौधारोपण कार्यक्रम के उपरांत निदेशक (वित्त) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ भी दिलाई।
इसके साथ ही एनएचपीसी के कर्मचारियों के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने के लिए एक वॉकथॉन का भी आयोजन किया गया।
