कुल्लू टूडे
बंजार
शनिवार दोपहर बाद औट-लूहरी हाइवे पर घियागी में सैलानियों का एक वाहन सड़क से लुढ़क कर नदी में जा गिरा। जिसमें 6 लोग सवार थे। जिनमें से एक महिला सैलानी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। सभी सैलानी दिल्ल के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया।
वहीं पुलिस को भी सूचना दे गई। सूचना मिलते ही बंजार थाने से एसएचओ रामलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को बंजार अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर उनका उपचार चला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह सैलानी बंजार घाटी में घूमने के बाद वापिस दिल्ली लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
हादसे में पर्यटक महिला गजला नजरीन पत्नी मोहम्मद हाफिज उम्र 60 साल की मौत हो गई। जबकि हादसे में चालक गौरव पुत्र केवल सहानी उम्र 29 साल निवासी इंद्रापुरम गाजियाबाद, मोनिका हाफिज पुत्री मोहम्मद हाफिज उम्र 26 साल, ऐनफ पुत्री मोहम्मद हाफिज उम्र 30 साल, पोरिया पुत्री मोहम्मद हाफिज उम्र 27 साल व फैजल पुत्री मोहम्मद हाफिज सभी निवासी पोरिया आफिस उतम नगर नजअीक नवादा सुखी राम पार्क नई दिल्ली घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बंजार लाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
