Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

डीएवी पब्लिक स्कूल (आवासीय शाखा) बरमाना में “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में कक्षा पांचवीं से लेकर कक्षा दसवीं तक के बच्चों के लिए पोस्टर व स्लोगन गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने बच्चों को तंबाकू व नशे के भयंकर परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि तंबाकू व नशे का सेवन करने से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

नशा करने या तंबाकू का सेवन करने से फेफड़ों का कैंसर ,मुंह का कैंसर ,पेट का कैंसर आदि बीमारियां होती हैं, पाचन क्रिया प्रभावित होती है, इसके अतिरिक्त तंबाकू के धुएं से वायु प्रदूषण भी बढ़ता है जिससे त्वचा रोग संबंधित बीमारियां होती हैं।

प्रधानाचार्या ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सन् 1987 से प्रति वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया था ताकि विश्व के समस्त देश लोगों को इसके भयंकर परिणामों से अवगत करवाएं और जीवन के साथ-साथ इस ग्रह को भी सुरक्षित रख सकें।

प्रधानाचार्या ने इस वर्ष 2023 के “तंबाकू निषेध दिवस” की थीम “हमें खाने की आवश्यकता है तंबाकू कि नहीं है” के बारे में बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि मानवता व अपनी धरती के स्वास्थ्य के प्रति हम लोगों को अपने समाज व इलाका वासियों को जागरूक करना है तभी हम और हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सकेगी।

तत्पश्चात तंबाकू निषेध व नशा निवारण पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बरमाना क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।

इस रैली में कक्षा आठवीं से लेकर कक्षा दसवीं तक के समस्त बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने तंबाकू का नशा , अनमोल जीवन की दुर्दशा। जन जन का है यही नारा, नशा मुक्त हो समाज हमारा।

जन जन की यही पुकार,नशे का करो बहिष्कार। आदि नारे बोलकर समस्त इलाका वासियों को नशे और तंबाकू जैसी निषेध वस्तुओं से दूर रहने, इनका सेवन और उत्पादन न करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!