Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में लगे I LOVE KULLU बोर्ड को शरारती तत्वों द्वारा कुछ दिन पहले नुकसान पहुंचाया था।

जिस पर पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग संख्या 160/23 के अंतर्गत धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम दर्ज किया गया।

उपरोक्त प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा आस पास के CCTV कैमरों का गहन विश्लेषण किया गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त धर्मेंद्र यादव उर्फ धर्मा पुत्र चंद्र केश यादव गांव कांकसी, डा0 सिलहरी, तह0 सहसवाना, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश उम्र 18 साल को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!