Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर /कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर में रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 32 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जीवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व वन मंत्री ठाकुर राम लाल ने मुख्यतिथि के रूप में शिरक की। जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 32 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें फूल समर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व वन मंत्री ठाकुर राम लाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के देश के प्रति दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में संचार क्रांति को न केवल बढावा दिया।

बल्कि भारत में कंप्यूटर को लाने में अहम भूमिका निभाई। जिसका भाजपा ने उस समय विरोध किया था। जिसके बिना अब वह नहीं चल सकते।

उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के लिए हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके द्धारा शुरू किए गए कार्याे को पूर्व नरसिंह राव सरकार ने भी बाद में जारी रखा।

वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु, राष्टरपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता।

इस अवसर पर पूर्वद विधायक डा बाबू राम गौतम, देव राज भाटिया, प्रताप कौंडल सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!