कुल्लू टूडे
बजौरा
कुल्लू – मंडी सिमा पर स्थित बजौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मधु मक्खी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर कीट वैज्ञानिक डॉक्टर रमेश लाल व डॉक्टर चंद्रकांता ने मधुमक्खी दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
विश्व मधु मक्खी दिवस के अवसर पर देव नारायण स्वंय सहायता समूह ओर मार्कण्डेय समूह द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
देव नारायण स्वंय सहायता समूह के सचिव बीर चंद ने बताया कि विश्व मधुमक्खी दिवस पर वहां मौजूद लोगों, स्कूल के छात्रों तथा पर्यटकों को मुफ्त शहद ओर बुरांस से बना जूस पिलाया गया साथ ही ब्रेड व शहद के टोस्ट भी खिलाए गए।
उन्होंने बताया कि ब्रांस के जूस में चीनी मिलाई जाती है लेकिन हमारी संस्था ने शहद के साथ बुरांस का जूस बनाया है जोकि स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
