कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कोटखाई के तहत बागी बाजार में एक व्यक्ति
द्वारा पीट पीट कर एक नेपाली मूल मजदूर दीपक की हत्या करने का मामला
सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक दीपक के भाई केहव साही ने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने भाई दीपक को बागी बाजार छोड़ने जा रहा था।
इसी दौरान बागी निवासी सौरव नेगी ने दीपक का रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि
सौरव नेगी ने दीपक को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा। उसके बाद जब दीपक के मुंह से खून बहना शुरू हुआ तो सौरव नेगी उसे जबरदस्ती अपनी कार
में डालकर ले गया। जिस पर इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक को तलाश किया। तो दीपक घायल अवस्था में सौरव नेगी के साथ गाड़ी में ढुंगाथाच में मिला। उसे घायलावस्था में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।
फिलहाल इस घटना से इलाके में मजदूरी का काम करने वालों में भारी दहशत का माहौल है।
