Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में करनाल के एक युवक ने 14 साल की बच्ची को किडनैप कर मंदिर ले जा कर उससे जबरन विवाह कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को 14 साल की बच्ची नानी के घर जाने के लिए घर से निकली
थी। मगर जब वह देर शाम तक नानी के घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की।

लेकिन जब बच्ची का कहीं कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

इसी दौरान जांच में पता चला कि बच्ची की नानी के यहां रह रहे एक करनाल के
युवक ने नाबालिग को किडनैप किया।

उसके बाद युवक ने पांवटा साहिब स्थित एक मंदिर में जाकर उससे जबरन शादी कर ली।

नाबालिग बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी युवक ने फर्जी आधार कार्ड की कॉपी भी मंदिर में पुजारी के पास जमा करवाई है।

उधर, पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मामला ध्यान
में आने के बाद मंदिर पुजारी को संबंधित रिकॉर्ड के साथ तलब करने के
निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को मामले में गंभीरता से जांच करने के
निर्देश दिए है।

जबकि, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही
है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!