Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रातः जिला सिरमौर के लनाचेत-राजगढ़ मार्ग पर पबौर के पास वाहन दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!