कुल्लू टूडे
कांगड़ा
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में भांग-अफीम की खेती के एरिया की मैपिंग को ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन से मैपिंग करके उन इलाकों के लिए विशेष योजना के अनुरूप कार्य होगा।
उन्होंने लोगों से भांग-अफीम की खेती की सूचना पुलिस व प्रशासन से साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
