कुल्लू टूडे
केलंग
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के कोकसर में बीते दिन नदी किनारे टहल रहा एक सैलानी पांव फिसलने की वजह से चंद्र नदी में जा गिरा।
हालांकि उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। लेकिन वह बहता हुआ कोकसर के पास चंद्रा नदी पर बने पुराने पुल के पास नदी में फस गया।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कोकसर पुलिस द्वारा बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सैलानी की पहचान पांडुरंग पुत्र
मंगलदास निवासी बोध विहार जिला केवी रंगा हैदराबाद तेलंगाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
