कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
जिल्क़ बिलासपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धार – टटोह के जेरख गांव की बेटी नैंसी शर्मा ने अपना नर्सिंग ऑफिसर बनने का सपना पूरा किया है।
नैंसी शर्मा कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा रही है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता – पिता व कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट संस्थान को दिया हैं।
कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट संस्थान की निदेशिका अंजना ठाकुर व प्रधानाचार्य नम्रता नेगी ने बधाई देते हुए इसे इंस्टीट्यूट के लिए एक मिसाल बताया तथा कहा कि प्रशिक्षुओं ने लगातार एकाग्रता से अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और अपने लक्ष्य को हासिल किया है।
नैंसी शर्मा का नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा में देश की सूची में नाम अंकित करना भी कोल वैली नर्सिंग संस्थान के लिए गर्व की बात है। संस्थान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना व निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है।
बता दें बीते वर्ष भी कोल वैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छह छात्राएं एम्स में नर्सिंग आफिसर बनी थी। नैंसी ने अक्टूबर 2022 में नॉरसेट की परीक्षा पास की है , इसमें उन्होंने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अब नैंसी शर्मा बतौर नर्सिंग ऑफिसर एम्स विजयपुर जम्मू में सेवाएं देंगी। नैंसी शर्मा ने 12वीं की पढ़ाई कोटा राजस्थान से की है।
उसके बाद उन्होंने नर्सिंग को अपना प्रोफेशन चुनते हुए जिले के कोल वैली नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके साथ वह अन्य परीक्षाओं की तैयारी भी करती रहीं।उन्होंने चार साल चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में सेवाएं दी हैं।
उनकी माता पुष्पा शर्मा गृहिणी और पिता रतन लाल शर्मा शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त ने बताया कि उनके तीन बच्चे है, उनमे सबसे बड़ी बेटी ने बीडीएस की है और रिसर्च सेंटर मोहाली में बतौर डॉ सेवाएं दे रही है। नैंसी से एक छोटा बेटा है जो मैरीटेक कंपनी में इंजीनियर है।
