Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मंगलवार को एक नाबालिग युवती ने बच्चे को जन्म दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती काफी कम उम्र की है। इतना ही नहीं बल्कि उसका पति भी नाबालिग है।

जानकारी के अनुसार यह दोनों कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो कुछ समय से भुंतर में रह रहे हैं। हालांकि इसमें अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

लेकिन अस्पताल में जब चिकित्सक ने युवती के पति का आधार कार्ड मांगा, तो आधार कार्ड में उसकी उम्र काफी कम पाई गई, वही युवती भी काफी कम उम्र की बताई जा रही है।

जिस पर चिकित्सक ने भुंतर पुलिस को जानकारी दी और भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!