कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बीते सप्ताह ग्राम पंचायत बरमाणा में सदर विधान सभा के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने दौरा किया। उन्होंने आईपीएच विभाग को बरमाणा में पेयजल की समस्या का शीघ्र हल करने को कहा।
इस दौरान पूर्व उप प्रधान नतीश ठाकुर ने लोगों को इकट्ठा कर पीने के पानी की समस्या व लाइटे तथा नाली बनवाने के लिए अवगत करवाया था।
पूर्व उप प्रधान नतीश ठाकुर ने बताया कि मौके पर ही उपस्थित आईपीएच विभाग के एसडीओ व जेई को पूर्व विधायक विधायक ठाकुर ने पानी की समस्या का समाधान करवाने के लिए कहा। जिन जिन परिवारों को पानी की समस्या है उन्हें नल लगवाने को कहा ताकि कोई भी पीने के पानी के समस्या से न जूझे।
इसके अलावा उन्होंने कैंची मोड में लाइटों के लिए एसीसी कंपनी को दिशा निर्देश दिए और नाली बनवाने के लिए भी एसीसी को ग्राम पंचायत बरमाणा का प्रस्ताव संख्या सहित दिया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों सहित पूर्व प्रधान नीतीश ठाकुर ने लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए ग्राम वासियों की ओर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
