Spread the love

कुल्लू टुडे

कुल्लू

पंजाब नैशनल बैंक द्धारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान कुल्लू (पी0एन0बी0 आरसेटी) द्वारा
10 दिवसीय यात्रा और पर्यटक गाइड कार्यक्रम का आयोजन 18.09. 2021 से 27.09.2021 तक किया गया जिसमें 28 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। 10 दिन तक चले कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को यात्रा और पर्यटक गाइड के माध्यम से सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में सफल उद्यमी बनने के लिये और अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सही ढंग से चलाने के लिए वह उद्यमिक क्षमतांए जो एक सफल उद्यमी के अन्दर होनी चाहिए के उपर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उद्यमिक क्षमतांए जैसेः-ंउचय स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान व उनका प्रयोग, निरंतरता, सूचनाओं को खोजना, क्चालिटि प्रबंधन, समस्या का समाधान, आत्म विश्वास, यकीन दिलाना आदि के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमि से मुलाकात भी करवाई गई और सभी प्रशिक्षुओं ने सफल उद्यमि से मुलाकात कर सफल उद्यमी बनने के टिप्स प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त सभी प्रशिक्षुओं को बिजनेस गेम्स के माध्यम से लाभ व हानि की गणना करना भी सिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को यह सिखाने के लिए कि समूह को गाइड करते समय गाइड को किन-ंउचयकिन बातों का ध्यान रखना चाहिए के लिए लगघाटी से सम्बंधित क्षेत्र मठासौर में ले जाकर अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला पर्यटक विकास विभाग कुल्लू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला पर्यटक विकास अधिकारी राजेश भंडारी, अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक से पामा छेरिंग, निदेशक पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कुल्लू से श्री संदीप भोगल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

जिला पर्यटक विकास अधिकारी राजेश भंडारी ने सभी प्रशिक्षुओं को सफल यात्रा और पर्यटक गाइड बनने के लिए प्रेरणा दी और आने वाले समय में उनके विभाग के माध्यम से सामान्य गाइड बनने के लिए प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त पर्यटक से सम्बंधित वह गतिविधियों जिनमें प्रशिक्षु रोजगार प्राप्त कर सकता है के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक से पामा छेरिंग ने यात्रा और पर्यटक गाइड के लिए बैंकों द्धारा चलाई जा रही वह योजनाएं जिनके माध्यम से यात्रा और पर्यटक गाइड को ब-सजयावा दिया जा सकता है के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

निदेशक पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कुल्लू संदीप भोगल ने सभी प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के टिप्स देते हुए बाजार प्रबंधन और क्वालिटि प्रबंधन की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद भी दो साल तक आरसेटी कुल्लू द्धारा सभी प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार को अपनाकर अपनी आजिविका खुद कमाने के लिये सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक द्धारा चलाया जा रहा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में यात्रा और पर्यटक गाइड का आयोजन पहली बार किया गया
और हिमाचल में विभिन्न बैंको द्धारा संचालित ग्रामिण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) संस्थानों में कुल्लू आरसेटी ने इस कार्यक्रम को सबसे पहले सफलतापूर्वक संचालित किया।

निदेशक पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कुल्लू संदीप भोगल ने सभी प्रशिक्षुओं को और मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम की शोभा ब-सजयाने के लिये हार्दिक धन्यवाद किया और इस अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!