Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सूचना एवं जनसंपर्क के साथ स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेवारी संभाले हिमाचल
सरकार के मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री
के साथ बैठक करके डिजिटल मीडिया पॉलिसी में बदलाव किया जाएगा। ताकि डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकारों को बेहतर सुविधा मिल सके।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कुल्लू दौरे पर आए सीपीएस संजय अवस्थी से
कुल्लू सर्किट हाउस में करंट न्यूज़ वेब पोर्टल के संपादक के धर्म चंद यादव ने मुलाकात की।

इस मौके पर संजय अवस्थी के साथ हिमाचल डिजिटल मीडिया पॉलिसी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और उसमें फेरबदल करने के साथ ही डिजिटल मीडिया को अन्य मीडिया की तरज पर तरजीह देने का आग्रह किया गया।

धर्म चंद यादव ने उन्हें बताया कि हिमाचल प्रदेश में डिजिटल मीडिया बहुत
ही बेहतरीन काम कर रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के साथ साझा करने में सार्थक भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही जनता की समस्याओं को भी सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने में भी सार्थक प्रयास करता आ रहा है।

इसलिए हिमाचल प्रदेश में डिजिटल मीडिया को भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तर्ज पर तरजीह दी जाए। ताकि डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को भी सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का उचित लाभ मिल सके।

इस मौके पर सीपीएस संजय अवस्थी पूरी बात को गंभीरता से सुनते हुए अनेक मसलों पर चर्चा की।

उन्होंने इस मसले पर जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठकर ठोस कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

इसके साथ ही उन्होंने करंट न्यूज़ वेब पोर्टल के संपादक को शिमला आ कर
मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने का भी सुझाव दिया।

संजय अवस्थी ने कहा कि
इस संबंध में जल्द ही डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मुख्यमंत्री की
बैठक आयोजित करेंगे, ताकि हर समस्या का समाधान सद्भावना पूर्ण तरीके से हो सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!