Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकुहल

नग्गर पंचायत समिति पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बना कर मनाली विधानसभा विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अपना वस्चर्व बढ़ाते हुए अब बीडीसी अध्यक्ष पद को भी हथिया लिया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में मनाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार के बाद अब भाजपा को पंचायत समिति नग्गर अध्यक्ष पद का ताज भी गंवाना पडा है। कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के बाद अब बीडीसी अध्यक्ष पद को भी हथिया लिया है।

कांग्रेस ने 25 सदस्यों वाली पंचायत समिति नग्गर पर कब्जा कर लिया है। इससे पूर्व कांग्रेस समर्थित समिति सदस्यों ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव के पास हो जाने के बाद सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव करवाये गए।

उपमण्डलाधिकारी मनाली रमण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न हुए। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित खेख राम ने भाजपा के हुकम चन्द को हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। मतदान के दौरान खेख राम को 14 व हुक्म चन्द को 7 मत मिले। जबकि 4 मत अमान्य पाए गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित अनूप राम को 15 और भाजपा समर्थित रंजना को 10 मत प्राप्त हुए।

उपमण्डलाधिकारी रमण कुमार शर्मा ने विजयी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा को पंचायत समिति के चुनावों में क्रास वोटिंग के कारण बड़ा झटका लगा है। जिस कारण भाजपा को 2 साल में ही पंचायत समिति से बाहर होना पड़ा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!