Spread the love


कुल्लू टुडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने बंजार के गुशैणी में एक व्यक्ति को 1 किलो 522ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा समय समय पर नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में लगातार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम अलग अलग जगह पर रेड करके, नाकाबंदी करके, आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल देर रात विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा बंजार इलाके में औचक नाकाबंदी की गयी थी जो नाका बंदी के दौरान बंजार क्षेत्र के गुशैणी नामक स्थान पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया जिसकी तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 522 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान देवी राम पुत्र पुर्ण चंद गांव मशियार, तहसील बंजार ज़िला कुल्लू ,उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।

गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी प्रकार का नशा करने और नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!