Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू


शनिवार को उस समय सरवरी बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। जब एचआरटीसी के एक चालक को बस पीछे करते समय करंट लग गया। बस चालक करंट लगने से झुलस गया
है।

उसे तुरंत कुल्लू अस्पताल में उपचार के र्भी करवाया गया है। जहां
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बस को पीछे करते समय बस बिजली की तार से लग गई। जिससे चालक करंट लगने से काफी झुलस गया।

वहीं तारों से बस के टायर में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस चालक नरेश कुमार बस को एक तरफ लगाने के लिए पीछे कर रहा था। इस बीच बस बिजली की तार से छू गई। जिसके बाद चालक को जोरदार झटका लगा।
घायल चालक नरेश कुमार को अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल लाया। जहां पर उसका उपचार चला हुआ है। लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!