कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
एनटीपीसी लिमिटेड के हाइड्रो मुख्यालय नोएडा ने सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत दयानंद
अस्पताल लुधियाना के हृदय संस्थान की सुविधा के लिए मोबाइल वैन क्लिनिक भेंट की।
मुख्य अतिथि कुलविंदर सिंह मुख्य महाप्रबंधक कोल डैम के कर कमलो से रिबन काटकर मोबाइल वैन को दयानंद अस्पताल के प्रबंधन सोसायटी को सुपुर्द किया गया।
दयानंद अस्पताल मोबाइल वैन क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सीय जांच करता है। इस वेन में डॉक्टरों की टीम रहती है।
कुलविंदर सिंह ने बताया कि दयानंद अस्पताल दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल वैन क्लीनिक के माध्यम से लोगों की चिकित्सीय जांच का कार्य कर रहा है जोकि एक मानवीय पहल है।
क्योंकि समय पर चिकित्सा परीक्षण करके बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी मिलने से उस बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक
चिकित्सकीय उपचार किया जा सकता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि दयानंद अस्पताल इस नेक कार्य को निरंतर जारी रखेगा। एनटीपीसी लिमिटेड चिकित्सा व सामाजिक उत्थान के लिए हमेशा अग्रसर रहता है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा तथा दयानंद अस्पताल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
