Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

बीती रात आए भुकंप के कारण कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल भवन के गायनी
वार्ड की दीवारों में दरारें आ गई। जिसके चलते अस्पताल में दाखिल मरीजों में भी दहशत का माहौल बना रहा।

लेकिन हैरानी तो इस बात की है कि अस्पताल भवन आई दरारों को लेकर दोपहर तक अस्पताल प्रबंधन अनभिज्ञ था। लेकिन जब अस्पताल प्रबंधन को इसका चला तो तुरंत हरकत में आकर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मौके पर बुलाया।

वहीं मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने अस्पताल प्रबंधन को कहा है कि यह दरार भवन के पिलर में नहीं आई है, लिहाजा इसे भवन को कोई खतरा नहीं है।

हालांकि एहतियातन तौर पर पहले इस वार्ड में दाखिल मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था। लेकिन बुधवार दोपहर बाद फिर से मरीजों को इस वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

गौरतलब है कि बीती देर रात आए भूकंप के झटके से अस्पताल के गायनी
वार्ड की दीवारों में आई दरार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा
है। जिसके चलते अस्पताल में दाखिल मरीजों में भी दहशत का माहौल बना रहा।

इस संबंध में जब क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. नरेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मौके पर बुलाया था। जिन्होंने मौका देखने के बाद विभाग को बताया है कि भवन पूरी
तरह से सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दरारों को ठीक कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!