Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

मंडी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत मंडी पुलिस ने 13.70 ग्राम चिट्टा और सिरिंज सहित एक महिला व 4 युवकों को धर दबोचा है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना मंडी पुलिस को सूचना मिली कि शहर में पडल गुरुद्वारा मोहल्ला में एक मकान में कुछ लोग नशे का अवैध अवैध कारोबार करते हैं।

जिस पर सदर थाना की पुलिस टीम ने पडल गुरुद्वारा मोहल्ला में एक मकान में छापा मारा और वहां पर एक महिला बाद 4 युवकों से 13.70 ग्राम चिट्टा व सिरिंज बरामद की है।

उन्होंने बताया कि यह सभी लोग पडल गुरुद्वारा मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहे थे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!