Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर

पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत दयोथ के अंतर्गत बोह से हम्बार संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उक्त निर्माण कार्य पर 15 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी।

राम लाल ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क मार्ग की मांग लंबे समय से जनता कर रही थी और शीघ्र ही निर्माण कार्य को पुरा करके सड़क जनता को समर्पित कर दी जायेगी। स्थानीय लाभांवित जनता को इस अवसर बधाई देते हुए राम लाल ने जनता से विभाग का सहयोग करने की भी बात की।

भूमि पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि विधायक रहते उन्होंने श्री नैना देवी जी विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं की डीपीआर तैयार करवाई और साथ ही विभागीय औपचारिकताओं को भी निजी रुचि लेकर पूरा करवाया। समय रहते इन योजनाओं हेतु पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था भी करवाई। अब इनमे से बहुत सी योजनाओं का कार्य शुरू होगा।

इसी कड़ी में मैथी- सैकली गम्भरोला सड़क मार्ग का निर्माण भी लगभग 6 करोड़ की धनराशि से होगा तथा एफ आई एस लुहारडा- समाड़ी योजना के लिए नाबार्ड से 41.59 लाख तथा एफ आई एस कोठी मझेड के लिए 56.33 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इन योजनाओं का कार्य भी समय पर पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता गुरमिंदर् राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश वैद्य, मेजर जय कृशन, श्याम लाल गंगड़, श्याम लाल चौधरी, भगत राम ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, सीमा ठाकुर, सुमन ठाकुर, रजनी ठाकुर, सुनीता देवी, कृष्ण ठाकुर, ओम प्रकाश गौतम, दिनेश ठाकुर, देश राज ठाकुर, कुलदीप भरोल, कुलवीर भड़ोल इत्यादि गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!