Spread the love

कुल्लू टूडे

आनी

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज आनी उपमंडल के अंतर्गत कुसुंबा भवानी कुष्मांडा माता मंदिर खेगसू में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो0 सिम्मी अग्निहोत्री भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का जीर्णोधार किया जायेगा ताकि मंदिरों की भव्यता बनी रहे।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा तथा मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!