कुल्लू टूडे
पतलिकुहल
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की पतलीकूहल पुलिस ने एक युवक को 8 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार पतलीकूहल थाने की पुलिस टीम बीती रात बाजार में गश्त पर थी।
इस दौरान पत्थर पर बैठा एक युवक पुलिस को देख कर घबरा गया। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उससे 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पतलीकुहल थाना प्रभारी राजीव लखपाल ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस ने आरोपी को युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की पहचान अनुराग पुत्र राजुराम निवासी रायसन कुल्लू के तौर पर हुई है।
