Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

जिला कुल्लू की धार्मिक नगरी मनिकर्ण में गत रात पंजाब से आये कुछ पर्यटकों ने हुड़दंगबाजी कर तोड़ फोड़ करते हुए घरों व सड़क किनारे खड़े वाहनों के शीशे तोड़कर माहौल को तनावपूर्ण किया था।

जिसको देखते हुए आज प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और मनिकर्ण गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर इस मामले पर गंभीरता से चर्चा की।

इस संदर्भ में एसपी कुल्लू ने उन्होंने कहा कि मनिकर्ण में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। तथा भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां आसानी से आ सकते हैं। साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा कल जो घटना सामने आई थी, अब यहां पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। तोड़फोड़ में कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन की जा रहा है। साथ ही पुलिस फोर्स को भी बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!