कुल्लू टूडे
बिलासपुर / कश्मीर ठाकुर
नगर के रौड़ा सेक्टर में स्थित आर्यन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में
सोमवार को फेयरवैल पार्टी का आयोजन स्कूल कैंपस में किया गया।
जिसमें जमा एक कक्षा के बच्चों ने अपने सीनियर्स यानि जमा दो के बच्चों को विदाई दी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल पंकज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
अपने संबोधन में प्रिंसीपल पंकज ठाकुर ने कहा कि शैक्षणिक काल में यह
क्षण बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। स्कूल में सहपाठियों के साथ बिताया गया समय ताउम्र याद रहता है।
उन्होंने कहा कि जमा दो कक्षा के बाद बच्चे अपने
सुनहरे भविष्य को बनाने के लिए परिश्रम करना शुरू कर देते हैं।
लेकिन स्कूल का जीवन ऐसी माधुर्य यादों को सहेज कर रखता है जिसे बुढ़ापे तक याद किया जाता है।
पंकज ठाकुर ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने मातापिता तथा गुरूजनों द्वारा बताए मार्ग पर चल कर देश की सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।
चूंकि अब समय फाइनल परीक्षाओं का है तो कड़ी मेहनत करें।
प्रिंसीपल ने बच्चों से आग्रह किया कि वे नशा व्यसन आदि से दूर रहें। जीवन में कई प्रकार की कठिनाइयां और चुनौतियां आएंगी, जिनका हिम्मत और हौंसलों से मुकाबला करना है न कि नशे आदि को अपनाना है। उन्होंने कहा कि नशे का मतलब पतन हैै।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने सीनियर्स को विभिन्न
टाईटल्स देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में सौम्या को मिस फेयरवेल और साजिद मिस्टर फेयरवेल चुने गए। जबकि अर्चित को मिस्टर आर्यन और स्नेहा को मिस आर्यन चुना गया। जबकि रितिक को मिस्टर व कोमल को मिस पर्सनेलेटी चुना गया।
इसके अलावा साजिद मिस्टर फेयरवैल और सौम्या मिस फेयरवैल बने। पंकज ठाकुर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर केक काटा गया तथा बच्चे हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों पर खूब थिरके। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया था।
इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ में शामिल
विधाती, राहुल, अजीत कुमार, प्रवीण कुमारी, सुनीता देवी, कश्मीर सिंह,
कुसुम, श्वेता, सपना, आकृति और कंचन सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
