कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते शुरू गांव में लकड़ी से बना 2 मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस आगजनी में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मनाली के साथ लगते शुरू गांव में रसोई गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से लगी आग के कारण लकड़ी से बना 2 मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। जिसमें एक नेपाली मूल का परिवार किराये पर रहता था। आग लगने की सूचना होम गार्ड जवान राजिंद्र सिंह ने दूरभाष के माध्यम से थाना मनाली को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू करने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लकड़ी से बना मकान जल कर राख की ढेर में बदल गया। जिसमें लाखों के नुकसान का अनुमान है।
मकान मालिक हरदयाल सिंह के मकान में निचले हिस्से में घास रखा हुआ था। ऊपर की मंजिल मे नेपाली मूल का परिवार किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि जब परिवार खाना बना रहा थे तो अचानक गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया और आग ने एकदम से पूरे घर को अपनी चपेट मे ले लिया।
लेकिन गनीमत यह रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संदर्भ में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हो गई और आग को काबू में कर लिया गया है। इस आगजनी में लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
