कुल्लू टुडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण घाटी में शारनी पीणी मार्ग पर भूस्खलन होने से जहां सड़क मार्ग यातायात के लिये बंद हो गया, वहीं भूस्खलन से एक मकान पर चट्टान गिरने से मकान को खासा नुकसान हुआ है।
पंचायत प्रधान हिम सिंह जानकारी दी कि शारनी पीणी सड़क मार्ग के रोपा सेरी गांव में सुबह के समय अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन भारी चट्टान गिरने से ग्रामीण केहर सिंह के घर को नुकसान पहुंचा है।
जबकि भूस्खलन के कारण सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है और ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया है और जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को बहाल करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि भूस्खलन से प्रभावित केहर सिंह को उचित मुआवजा दिया जाये।

