कुल्लू टुडे
कुल्लू
स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रमों के अंतर्गत हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी और साहित्य एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में कुल्लू के देव सदन में साहित्यक गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास शेध संस्थान नेरी के निदेशक डाक्टर चेत राम ने गर्ग की।
इस अवसर पर डाक्टर चेत राम ने गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और साहित्य में इतिहास के ऐसे अनेक तथ्य निहित हैं जिनहें खोजने की आवश्यक्ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में एक जगह मिल बैठकर साहित्य में कौन क्या कर रहा हैइस बारे में पता चलता है।
हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डाक्टर कर्म सिंह ने कहा कि कोरोना काल में अकादमी ने साहित्य संवादके माध्यम से लेखकों, कलाकारों, साहित्यकारों और चिंतकों को जोड़ने के लिए वर्चुअल माध्यम से हर रोज कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
वहीं इस अवसर पर डाक्टर सूरत राम शर्मा ने कहा कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किए 50 साल हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश के साहित्यकारों ने भी देश में एक विशेष स्थान हासिल किया है।
इस साहित्य आयोजन में साहित्यकार गंगाराम राजी, सरला चंब्याल, कुमुद शर्मा, इंदु भरद्वाज, वैशाली विष्ट, देवेंद गौड़ व अन्य कवियों ने कविता पाठ किया।
