Spread the love

कुल्लू टूडे

मनिकर्ण

जिला कुल्लू की धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के छलाल गांव में काष्टकुनी एक अढ़ाई मंजिला मकान जल कर राख होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घर कुंदन और राजकृष्ण का था। मकान में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही आग की लपटें उठी तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने प्रयास किया। लेकिन घर काष्ठकुणी शैली का होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया और देखेते ही देखते घर आग की भेंट चढ़ गया।

बताया जा रग है कि अग्रिशमन केंद्र से भी गाड़ी गई थी, लेकिन छलाल गांव तक सडक़ सुविधा न होने से अग्निशमन वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंचा।

लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने में जुटे।

लिहाजा, आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है और दो परिवार नीली छतरी के नीचे खुले आसमान में आ गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!