कुल्लू टूडे
कुल्लू
स्कूलों में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में भारी भरकम खर्च को ध्यान में रखते हुए वीरवार को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में आयोजित किए जा रहे वार्षिकोत्सव आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस संदर्भ में उच्च
शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश भर
के स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं वार्षिकोत्सव को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदेश के तमाम उच्च शिक्षा उप निदेशकों को इस
संबंध में पत्र जारी कर साफ तौर पर कहा है कि वार्षिकोत्सव के आयोजनों पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसे गंभीरता से अमल में लाया जाए।
गौरतलब है कि आजकल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वार्षिकोत्सव आयोजन
का दौर जारी है। जिसमें राजनेता, विधायकों के अलावा मुख्य संसदीय सचिव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।
स्कूलों में आयोजित होने वाले इन वार्षिकोत्सव में भारी भरकम खर्च किया
जा रहा है। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वार्षिकोत्सव आयोजन पर
पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
