कुल्लू टूडे
ऊना
जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन केसी गु्रप ऑफ काॅलेज पंडोगा में किया गया जिसकी अध्यक्षता निदेशक केसी यूनिवर्सिटी विवेक परिहार ने की।
जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में उप निदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह उप निदेशक, आरटीओ राजेश कौशल, नोडल ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ लिली जिला ऊन, चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष अश्वनी धीमान, डॉ दीपक पराशर, डॉ बलविंदर कुमार, डॉ अजय कुमार पठानिया विभिन संकायों के प्रधानाचार्य ने भाग लिया।
इस अवसर उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने बताया कि युवाओं को राष्ट्र की विकास की धारा में सक्रिय योगदान हेतु समर्पित होना चाहिए।
उन्होंने कहा की भारत आज विश्व पटल पर अपनी विशेष छवि को प्रतिविम्बित कर रहा है जिसमें युवा शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया की सभी को इस पर गर्व होना चाहिए की भारत इसका नेतृत्व कर रहा है तथा 2047 तक सशक्त भारत बनाने में सभी को अपनी-अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों जैसे स्वच्छ भारत अभियान, फिट इंडिया, 2047 में मेरे सपनों का भारत आदि विषयों पर अपने विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त आरटीओ राजेश कौशल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को “गोल्डन आवर” दुर्घटना के बाद पहले घंटे में हमें क्या करना चाहिए तथा सडक सुरक्षा के नियमों के बारे में महतवपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाई गई।
इस अवसर पर केसी यूनिवर्सिटी पंडोगा से विभागाध्यक्ष गगनदीप सिंह, सुनंदा जसवाल तथा समस्त स्टाफ सदस्य, नेहरु युवा केंद्र से विजय भारद्वाज, मधु, आरती, रिषभ, तथा आकाश भारद्वाज, जिला समन्वयक आरएसईटीआई पंजाब नेशनल बैंक ऊना आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम में परिणीता चाँद, चेष्टा, तनीषा , सारिका, केशव, दामिनी, अंचल, शेफाली, रिम्पल, आयुषी, नेहा, राहुल आदि ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य तथा देशभक्ति एकल गान भी प्रस्तुत किया कर वातावरण को राष्ट्रीयता के ओत- प्रोत किया।
