Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर

प्रधानमंत्री मच्छुआरा आवास योजना के तहत गत् तीन वर्षों में आवस निर्माण हेतु लगभग 330 मच्छुआरों को गृह निर्माण के लिए 259 लाख रुपये की राशि प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है। यह जानकारी सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक दिवसीय मच्छुआरा प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि मच्छुआरों के लिए आवास योजना पूर्व में बंद कर दी गई है लेकिन अब सरकार द्वारा पुनः इस योजना को मच्छुआरों के कल्याणार्थ प्रारम्भ कर दिया गया है।

इस अवसर पर शिविर ने मच्छुआरों को सुरक्षा हेतु 220 लाइफ जैकेट उपलब्ध करवाई गई तथा मछली पकड़ने हेतु 27 जाल निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा मच्छुआरों के कल्याण हेतु 25 विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि मच्छुआरों को बेहतर सुविधा दी जा सके।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कोविड काल के दौरान कोविड से प्रभावित 269 मछुआरों को 2000 रुपये की दर से 5.38 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त बन्द सीजन राहत भत्ते के रूप में जिला के 168 मछुआरों को 4500 रुपये की दर से 7.56 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गई है ताकि बन्द सीजन के दौरान उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग गोबिंद सागर झील में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने के लिए निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहा है और लगभग 2300 मच्छुआरों के परिवार अपने जीवन यापन हेतु गोबिंद सागर झील पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील में ज्यादा गुणकारी मछली का उत्पादन होता है।

मछली उत्पादन में एक लम्बी छलांग लगाते हुए मत्स्य विभाग द्वारा पिछले वर्षों कोल डैम में भी ट्राउट मछली पैदा करने का प्रयास किया गया था जोकि पूर्णतया सफल रहा और अब कोल डैम में भी ट्राउट मछली का उत्पादन हो रहा है। जोकि मत्स्य के क्षेत्र में जिला के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहला एग्लिंग प्रतियोगिता भी बिलासपुर में करवाई गई जिसमें शौकया तौर पर मछली पकड़ने वाले लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु मास्क लगाने, उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने, बार-बार हाथ धोएं तथा सैनीटाईजर का प्रयोग करें सहित वैक्सिन लगवाने का आहवान किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!