Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला कुल्लू पुलिस की पीओ सैल ने पुलिस थाना भुंतर में वांछित उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू पुलिस की पीओ सैल ने अभियोग संख्या 147/2014 दिनांक 29 सितंबर 2014 अधीन धारा 411,34 आईपीसी पुलिस थाना भुंतर में वांछित उद्घोषित अपराधी उधम सिंह पुत्र केहर सिंह उम्र 53 साल निवासी गाँव तलपीणि, डाकघर कलाधी तहसील भुंतर, जिला कुल्लू को आज भुंतर में गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि उधम सिंह को दिनांक 2 फरबरी 2023 को अदालत सीजेएम कुल्लू ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!