कुल्लू टूडे
बरमाणा / एचआर शर्मा
पिछले कई दिनों से कोल बांध परियोजना से विस्थापित हुए लोग समस्याओं का सामना कर रहे थे। जैसे ही उपायुक्त पंकज राय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए तुरंत संबंधित विभागों को निरीक्षण के आदेश दिए है।
अब यह टीम उपायुक्त पंकज राय की उपस्थिति में 14 फरवरी प्रातः 11 बजे कोल बांध परियोजना से विस्थापित हुए क्षेत्र के लोगों को आ रही दिक्कतों को लेकर दौरा करेगें।
इस दौरान एनटीपीसी प्रबंधन, हरनोड़ा व जमथल पंचायत के प्रधान, संबंधित विभागों के अधिकारी व कोल बांध विस्थापित पुनर्वासन एवं सलाहकार समिति के समस्त गैर सरकारी सदस्य संयुक्त निरीक्षण में उपस्थित रहेंगे।
विस्थापितों ने समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि बरसात के बाद सलापड़ से लेकर हरनोड़ा तक सड़क के किनारे गिरे पत्थर , सलापड़ के निकट सर्दीयों के मौसम में भी पानी से लबालब भरी सड़क पार करना स्कूली बच्चों मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा यहां आए दिन गुजर रही गाड़ियों से आते-जाते राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे गिरने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सड़क किनारे घास और झाड़ियां बढ़ गई है। जिसे समय पर एनटीपीसी द्वारा कटवाया जाना चाहिए था ताकि किसी हादसे का कोई शिकार न हो। हरनोड़ा से कसोल तक एनटीपीसी दौरा लगाई गई स्ट्रीट लाइट जो पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी है।
वहीं एक लंबे अंतराल से आरसी कॉलोनी की सड़कों में भी गड्ढे पड़ गए हैं, जिनकी एनटीपीसी द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। जगह- जगह प्लॉट के डंगे गिरे हुए है।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता व विस्थापित ठाकुर हीरापाल सिंह ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन लाडा का पैसा विस्थापितों के विकास पर न लगाते हुए राजनेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए वाह वाह लूट रही है।
कसोल से लेकर पड्यार तक बनने वाली सड़क अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। रोजगार के मामले में भी एनटीपीसी ने विस्थापितों को रोजगार ने देकर अपने आकाओं को खुश करने के लिए बाहर के लोगों को रोजगार दिया है।
