कुल्लू टूडे
केलांग
जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी है और आज शाम 4 बजे तक 8 सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तथा दरों पर लगातार कल रात से बर्फबारी हो रही है। जिससे समूचा जिला एक बार पुनः शीतलहर की चपेट में है।
सीमा सड़क संगठन द्वारा जिला के मुख्य मार्गों को खोलने का क्रम जारी है। लेकिन रुक-रुक कर हिमपात व बर्फीले तूफान चलने तथा दृश्यता की कमी की वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम की अनुकूलता पर मार्गों को जल्द बहाल किया जाए।
