Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश भर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत तहत महकमे के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 346 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग के नूरपुर प्रभारी की टीम ने इंदौरा के इंदपुर
एवं धमोटा क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टी को नष्ट करते हुए 200 लीटर
कच्ची शराब को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कब्जे में लेकर नियमानुसार मौके पर नष्ट किया।

इसके अतिरिक्त 6 लीटर लाहन को भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मुक़द्दमा दर्ज किया है।

यूनुस ने बताया कि कुल्लू के जिला प्रभारी द्वारा भी जिला के अलग-अलग
भागों में कार्रवाई करते हुए 140 लीटर लाहन को कब्जे में लेकर आबकारी
अधिनियम के अंतर्गत करवाई की गई। वहीं, आबकारी विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।

यूनुस ने बताया कि विभाग
पूरे प्रदेश में टीमें बनाकर शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए अभियान
छेड़ा हुआ है।

जिसमें आबकारी विभाग कामयाब भी रहा है। बताया कि टीमों में शामिल कर्मचारियों ने दिन रात अपनी सेवाएं दीं।

जिसका नतीजा यह रहा कि पिछले चार दिनों में ही राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 346 लीटर कच्ची
शराब एवं लाहन पकड़ी, वहीं देसी एवं अंग्रेजी शराब की 70 बोतलें भी कब्जे
में लेकर शराब के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा है।

मिली जानकारी के
मुताबिक राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 25 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक 45
जगहों पर दबिश दी। इस दौरान 17 मामलों में अवैध शराब पकड़ी गई।

आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभागीय अधिकारी शराब की तस्करी करने एवं अवैध
शराब की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी जिला प्रभारियों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में स्थित सभी
खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी
किए गए हैं।

इसके साथ ही शराब की गुणवत्ता को जांचने के लिए सैम्पल लेने
एवं आबकारी नियमानुसार सख्त करवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। बताया कि यदि किसी भी लाईसेंसी की अवैध शराब की तस्करी या अनुचित गतिविधियों में
संलिप्तता पाई जाती है। तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त
से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आबकारी आयुक्त ने बताया गया कि सभी क्षेत्र
समाहर्ता, जिला प्रभारियों को अवैध शराब की गतिविधियों में सलिप्त
व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब का काराबार करने वालों के खिलाफ विभाग कि यह मुहिम आगे भी
जारी रहेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!