कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी, पहाड़ी व सूफी गायक अर्जुन गोपाल ने खूब समां बांधा। उन्होंने भगवान की अरदास से कार्यक्रम शुरू किया।
उसके बाद उन्होंने यारी चंडीगढ़ वालिए , यार तेरा चेतक पे चाले, मैं तां चेतक लेया सी, जुगनी, ये देश है वीर जवानों का , बाकी दे काम बाद च पेहला सेहत जरूरी है, गेडा दे दे नी मुटियार, मस्त बना देंगे, बीबा के साथ अन्य गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया।
अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त गौरव शर्मा ने शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आयोजन समिति इस तरह का आयोजन कर एक सराहनीय कार्य कर रही है।
इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की खेल सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन करवाया जाता है। हर आयु वर्ग को यहां कोई न कोई प्रतियोगिता है।
गायन, नृत्य, निबंध लेखन, चित्रकला, फैंसी ड्रेस बेबी शो, क्रिकेट, फुटबॉल व अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिता यहाँ होती है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।
अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव मेला के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने बताया कि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर आयोजन समिति ने स्वागत किया। मुख्यतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष अविनाश कपूर, चेयरमैन चमन गुप्ता, सचिव राज कुमार ने मुख्यतिथि को शॉल, टोपी, स्मृति चिन्ह व व्यास जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
कर्ण चन्देल ने बताया कि समूहगान वर्ग क में वेदांशी ग्रूप प्रथम, पावनी ग्रुप द्वितीय, ख में रितु ग्रूप प्रथम व जागृति ग्रुप द्वितीय, समूह नृत्य ग्रूव क में तमन्ना ग्रूव प्रथम, मानवी ग्रूव द्वितीय, ख में मोनिका ग्रूव प्रथम, प्रजा ग्रुप द्वितीय रहे। म्यूजिकल चेयर में पावनी प्रथम, जेनिथ द्वितीय रहे। क्रिकेट में कनिष्ठ में शिवम आईटीआई प्रथम, शिवम गोस्वामी टीम द्वितीय रहे। वरिष्ठ में व्यास वॉरियर प्रथम रहे।
वरिष्ठ कबड्डी लड़कों में खेलो इंडिया प्रथम ज़ हंटर टीम द्वितीय, कनिष्ठ में खेलो इंडिया प्रथम, स्टेट होस्टल द्वितीय, वरिष्ठ लड़कियों में स्टेट होस्टल प्रथम, खेलो इंडिया द्वितीय, कनिष्ठ में खेलो इंडिया प्रथम, स्टेट होस्टल द्वितीय रहे। रक्तसेवकों में निशांत, नीतू सोनी, रजत, अभिनव, मनोज ठाकुर, रुचिका ठाकुर, अभिषेक को सम्मानित किया गया।
