कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की जरी पुलिस ने एक युवक को 708 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम जरी की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान एमपीसीएल कालोनी के पास एक युवक पुलिस टीम को देख कर घबरा गया। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उससे 708 ग्राम चरस बरामद हुई।
युवक की पहचान लोतम राम उमं 26 साल निवासी डुंखरा, डाकघर जरी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरापी युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
