कुल्लू टूडे
बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने तीन युवकों को 10.66 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर थाने के सामने नाका लगा हुआ था इस दौरान पुलिस टीम हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मंडी से बिलासपुर की ओर आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार में सवार युवक पुलिस को देख कर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 10.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितेश कुमार निवासी तलेली सुंदरनगर कन्हैया लाल निवासी समैला बल्दवाड़ा और सौरभ शर्मा निवासी बरोटी सुंदर नगर जिला मंडी के तौर पर हुई है।
