कुल्लू टूडे
कुल्लू
इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि पुलिस एक बाइक सवार का मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत बिना हेलमेट का चालान कर रही है।
इस वीडियो में बाइक सवार पुलिस के साथ बहस बाजी कर रहा है। यह तथाकथित मामला पुलिस थाना बंजार के अन्तर्गत पाया जा रहा है।
इस पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक जिला कुल्लू ने उक्त मामले की सम्पूर्ण मामले के जांच के आदेश मोहन लाल रावत (H.P.S) उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुल्लू को दिए हैं और यह निर्देषित किया गया है कि मामले की तुरन्त जांच करके निष्कर्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शीघ्र अति शीघ्र प्रस्तुत करें।
