कुल्लू टूडे
कुल्लू
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर जिस गति से और जिस वायदे के अनुसार कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक कार्य को गति दे रहे हैं वह अवश्य ही जनसाधारण के दिलों को छू जाएगी तथा सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू विधानसभा के प्रत्येक जन के सुनहरे भविष्य के लिए विकास की एक नई गाथा लिखेंगे।
यह बात कांग्रेसी कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चिर प्रतिक्षित भूतनाथ पुल के जीर्णोद्धार का कार्य लटका हुआ था तथा सुंदर सिंह ठाकुर ने सत्तासीन होते ही इस कार्य को गति धरातल पर दी है उससे खराहल ही नहीं बल्कि वामतट के हज़ारों बाशिंदों को इसका लाभ मिलेगा।
बागवानों किसानों को अपनी फसल उचित मार्ग से उचित स्थान तक पहुंचाने में मदद मिलेगी वहीं खराहल वासियों एवं वामतट वासियों को जिला मुख्यालय से जोड़ने में यह पुल अहम किरदार निभाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पीज से ढालपुर तक पैराग्लाइडिंग शुरू करवाना भी एक सराहनीय कार्य है।
इसी प्रकार रिवर राफ्टिंग व अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए सुंदर सिंह ठाकुर युवाओं में जोश भर रहे हैं वह उन्हें एक सकारात्मक रहा पर ले जा रहे हैं जहां वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं बिजली महादेव रोपवे पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का सकारात्मक व विकासात्मक पहलू भी इस क्षेत्र के लिए विकास की नई इबारत लिखेगा। इससे पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच कर क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृड़ करेंगे।
चौधरी के अनुसार कुल्लू विधानसभा क्षेत्र पिछले कई दशकों से अनदेखी की मार झेल रहा था तथा अब जबकि यहां का स्थानीय विधायक सत्तासीन है व प्रदेश सरकार में अहम खिताब रखता है ऐसे में कुल्लू विधानसभा को विकास की एक नई दिशा मिलेगी वह क्षेत्र की दशा सुधरेगी।
उन्होंने कहा कि सीपीएस व सरकार के कार्य अति शीघ्र धरातल पर अपनी छाप छोड़ेगे
