कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
कोल डैम परियोजना क्षेत्र के चित्ताकर्षक वादियों में बसे गांव वाहोट – कसोल में विवेकानंद युवक मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर एनटीपीसी कोल बांध परियोजना के कुलविंदर सिंह मुख्य महाप्रबंधक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विवेकानंद युवक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल से सम्मानित किया गया। उनके साथ हरनोड़ा पंचायत उप प्रधान राजीव कुमार, वार्ड सदस्य सीता राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विवेकानंद युवक मंडल के प्रयास सराहनीय है और इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक भी है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए अवसरों की कमी तथा उनमें भरे संकोच के कारण प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती।
वहीं ऐसे में इस प्रतियोगिता के होने से उन प्रतिभाओं को उभरने का सुनहरा अवसर मिला है। प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में उनके खेल कौशल को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को निकट भविष्य में खेल में मिलने वाले अवसरों की दूरदर्शी दृष्टि भी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में खेलों का महत्व बहुत बड़ा है।खेलों से खिलाड़ियों में धैर्य और संयम विकसित होता है जो उसे जीवन की चुनौतियों का सामना करने और उन पर विजय पाने में मदद करता है।
तीन दिवसीय इस उत्सव में बिलासपुर, सोलन और मंडी जिला से कबड्डी की जूनियर और सीनियर 50 टीमें और वॉलीबॉल की 20 टीमें भाग की स्पर्धाओं का विशेष आकर्षण रहा।
इस प्रतियोगिता में बाॅलीबाल की और कबड्डी की सब जूनियर टीमों ने भाग लिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में कांगू की टीम ने जोधा सेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया।
कब्बडी प्रतियोगिता में साई हॉस्टल बिलासपुर और माँ जालपा अकादमी कसोल में कड़ा संघर्ष हुआ जिसमें साई हॉस्टल बिलासपुर विजयी रहा।
जूनियर वर्ग की हुई कबड्डी के फाइनल में नालागढ़ ने जुखाला की टीम को कड़ी टक्ककर देते हुए वाजी अपने नाम की।
प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को 61000 और 51000 के आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान दिए गए। उत्सव के पहले दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए।
इस अवसर पर तुलसी राम गौतम, डॉ प्रकाश चंद ठाकुर, अशोक शर्मा, अनिल गौतम, जोगेंद्र ठाकुर, हीरा पाल सिंह, राहुल, सुभाष ठाकुर, पवन कुमार, दीपक प्रभात राजेश, नरेश, दौलत राम, सुखदेव , महिला मंडलों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
