Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सूक्खू सरकार द्वाराओपीएस बहाल करने पर हिमाचल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

ओपीएस बहाल करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ जिला लाहुल-स्पीति ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला लाहुल-स्पीति अध्यक्ष दिनेश ने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़ी कर्मचारियों की ओपीएस की मांग को सूक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही बहाल कर दिया है। जिसके लिए के प्राथमिक शिक्षक संघ जिला लाहुल-स्पीति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है।

जिला प्रधान दिनेश, महासचिव शेर सिंह, उपाध्यक्ष शेर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण, मुख्यसलाहकार निर्मल, राज्य उपाध्यक्ष गोपाल, राज्य सहसचिव गणेशलाल, उदयपुर खंड के प्रधान विकास, केलांग खंड -दो के प्रधान प्रेम लाल, महासचिव महेश्वर, केलांग-1 खंड के महासचिव सोनम दवा, कोषाध्यक्ष सुदर्शन आदि ने भी ओपीएस बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!