Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 30 और 31 जनवरी, 2023 को वार्षिक बजट 2023-24 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विधायकों के साथ दो दिवसीय बैठकों का आयोजन हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के कांफ्रेंस हाल में किया जाएगा।

30 जनवरी, 2023 को पूर्वाहन 10.30 बजे से 1.30 बजे तक चम्बा, शिमला और लाहौल-स्पीति तथा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और सिरमौर जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएंगी।

31 जनवरी, 2023 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा व किन्नौर जिलों तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक सोलन, बिलासपुर तथा मण्डी के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2023-24 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठकों में विधायकों से वर्ष 2023-24 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!